फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Morari Bapu awakened the spirit of righteousness and compassion in Barsana through the words of the Vedas.

Mathura News: वेदों की वाणी से मोरारी बापू ने बरसाना में जगाई धर्म और करुणा की भावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
Morari Bapu awakened the spirit of righteousness and compassion in Barsana through the words of the Vedas.
मथुरा। मुरारी बापू से आशीर्वाद लेते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला। - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। बरसाना में शनिवार को माताजी गोशाला कथा स्थल पर वेदों की वाणी और भक्ति रस की गूंज से वातावरण आलोकित हो उठा। नौ दिवसीय श्रीरामकथा के आठवें दिन कथा श्रवण के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रसिद्ध रामकथा प्रवक्ता मोरारी बापू ने गोसूक्त के मंत्रों के माध्यम से धर्म, संस्कृति और करुणा का मर्मस्पर्शी बखान किया। उन्होंने व्यासपीठ से कहा कि निर्णय चाहे राजा का हो या जन का, वह सदैव साधुमत, लोकमत, वेदमत और राष्ट्रहितेच्छु जनमत पर आधारित होना चाहिए।
विज्ञापन

बापू ने कहा कि बरसाना की भूमि प्रेममयी, रसमयी और करुणामयी है। यहां ऊंची अटारी वाली राधारानी की कृपा निरंतर बरसती रहती है। अथर्ववेद के गोसूक्त का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऋषि प्रार्थना करता है कि हमारे देश की गाय और उसकी नस्ल सुरक्षित रहे, चोरी न हों, शत्रु उसका वध न करें। गाय से प्राप्त दूध देवताओं को अर्पित हो जिससे हमें दान की प्रेरणा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा श्रवण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने राधारानी की जय से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि जब देश भर में रामलीलाएं आयोजित हो रही हैं, ऐसे समय में ब्रजभूमि और गोसेवा के स्थल पर मोरारी बापू से श्रीरामकथा सुनना परम सौभाग्य की बात है। वाराणसी के जगद्गुरु सतुआ महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, चतुर संप्रदाय के अध्यक्ष फूलडोल दास महाराज, लाडली दास महाराज, हरिशंकर दास, गोपेश्वर बाबा, जगतगुरु सच्चिदानंद महाराज, कोसीकलां चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, खेमचंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष किशन चौधरी, पुनीत चतुर्वेदी, मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री आदि अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed