फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Month-long cyber awareness campaign to be held in October

Mathura News: अक्तूबर में चलेगा एक माह का साइबर जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Month-long cyber awareness campaign to be held in October
मथुरा। साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए अक्तूबर में एक माह तक विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आमजन, विद्यार्थियों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में साइबर सुरक्षा एवं अपराधों से बचाव को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 1000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता एडीजी एसके भगत ने की। उत्तर प्रदेश साइबर मुख्यालय से आए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने मुख्य वक्ता के रूप में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, इंटरनेट मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों के प्रति लोगों को सचेत किया।
विज्ञापन

डॉ. टंडन ने कहा कि साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचना जरूरी है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने और साइबर अपराध की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी एसके भगत ने बताया कि अक्तूबर माह में पूरे देश में पुलिस विभाग की ओर से विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, जिले के न्यायिक अधिकारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एसपीओ तथा सभी थानों के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed