फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monkey capture operation begins

Mathura News: आज से शुरू होगा बंदर पकड़ने का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Monkey capture operation begins
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में सोमवार से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू होगा। नगर निगम के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी जिम्मेदारी छाता के मैसर्स जाविद कॉट्रैक्टर को दी है। नगर निगम 335 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से कार्यदायी संस्था को भुगतान करेगी।
विज्ञापन

बंदरों की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्पाती बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में बंदरों का उत्पात इतना बढ़ गया कि गलियों व छतों पर जाने से लोग कतराने लगे हैं। मठ-मंदिरों के आसपास तो बंदर सामन तक उठा ले जाते हैं। यदि कोई इन्हें भगाने का प्रयास करे तो उसे काटने दौड़ते हैं। बंदरों को पकड़ने के बाद धौलपुर स्थित चंबल के जंगल, कीठम झील क्षेत्र या यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास घने जंगलों में छोड़ा जाएगा ताकि वापस न आ सकें। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था को अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। जहां बंदर छोड़े जाएंगे वहां की लोकेशन के साथ फोटो साक्ष्य के तौर पर रखे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed