फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mobile phone hacked and siphoned off 5.87 lakh from her account

Mathura News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 5.87 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone hacked and siphoned off 5.87 lakh from her account
मथुरा। साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर वीडियो कॉलिंग पर होलीगेट क्षेत्र की महिला के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करा लिया। इसके बाद नेट बैंकिग शुरू कराने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से कई बार में 5.87 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। उनके मोबाइल में जैसे ही संदेश आया तो वह दंग रह गईं। उन्होंने साइबर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपालपुरा निवासी आलोक कुमार वर्मा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि तीन जनवरी को उनकी मां के मोबाइल पर कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को बैंककर्मी बताया, कहा कि आपके बैंक खाते की नेट बैंकिग शुरू करानी है। वह फोनकर्ता की बातों में फंस गईं। फोनकर्ता ने वीडियो कॉल पर उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते की जानकारी जुटा ली। फोनकर्ता की कॉल काटने के बाद उनके मोबाइल में पैसे कटने का संदेश आया तब ठगी का एहसास हुआ। आलोक कुमार वर्मा को बताया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर मदद मांगी है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed