फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MLA got emotional during the foundation stone laying ceremony

Mathura News: शिलान्यास के समय भावुक हुए विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
MLA got emotional during the foundation stone laying ceremony
मथुरा। नौहझील में विधायक राजेश चौधरी को तिलक लगाते आचार्य। - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। कस्बा बाजना स्थित ब्रजहितकारी इंटर काॅलेज में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास शनिवार को विधायक राजेश चौधरी ने नारियल फोड़कर किया। इसी कॉलेज से हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले राजेश चौधरी भाषण के दौरान भावुक हो गये।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि वर्ष 1982 से 1986 तक कक्षा 6 से हाईस्कूल तक 5 वर्ष यहीं शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने इसी कॉलेज से पढ़ाई की। अपने गांव सद्दीकपुर से प्रतिदिन साइकिल से 5 किलोमीटर दूर शिक्षा ग्रहण करने आते थे। ग्रामीण, शिक्षक व छात्रों की मांग पर विधायक निधि एवं प्रदेश सरकार की अलंकार योजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से कालेज में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों के लिए कमरे, लाइब्रेरी, आफिस आदि का निर्माण होगा। काॅलेज के प्रबंधक राजीव गर्ग, अध्यक्ष मुकेश, प्रधानाचार्य प्रेमपाल यादव, बाजना चेयरमैन सुभाष, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, राजकुमार, गिरीश वार्ष्णेय, हरिओम गर्ग, उमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed