{"_id":"6225989b0964be2218253c1a","slug":"missing-innocent-dead-body-found-after-four-days-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: लापता हुए मासूस की चार दिन बाद मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: लापता हुए मासूस की चार दिन बाद मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 07 Mar 2022 11:47 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:47 AM IST
सार
गांव बिरजूगढ़ी में अपनी ननिहाल आया दो वर्ष का बालक तीन मार्च को लापता हो गया था। परिजनों के साथ ही पुलिस टीम भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आज सुबह बालक की लाश पोखर में मिली।
विज्ञापन
आर्यान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से तीन मार्च को लापता हुए मासूम की आज सोमवार को घर के पास ही पोखर में लाश मिली। बच्चे की लाश को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी गई थी सूचना
गांव बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान का दो वर्षीय धेवता आर्यान पुत्र शरीफ निवासी नंदगांव तीन मार्च की दोपहर तीन बजे से लापता था। परिवारीजन खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना नौहझील पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
तालाब में की गई बालक की तलाश
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बालक की तलाश की। इस्लाम के घर के निकट तालाब है। चार मार्च को सुबह ट्रैक्टर पंप से तालाब का पानी कम कर बालक की काफी तलाश की गई। पुलिस टीम भी साथ रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन