{"_id":"6824a7586c8a7ca15f02e1d2","slug":"miscreants-robbed-woman-from-running-bike-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक पर पति के साथ जा रही महिला पर बदमाशों का हमला...लहूलुहान कर लूट ले गए झुमकी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक पर पति के साथ जा रही महिला पर बदमाशों का हमला...लहूलुहान कर लूट ले गए झुमकी, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 14 May 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 14 May 2025 07:55 PM IST
सार
पति के साथ जा रही महिला पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। चलती बाइक पर महिला के कान से झुमकी लूट ले गए। इससे महिला लहूलुहान हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में सोमवार रात पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला के कानों से बाइक सवार बदमाश झुमकी तोड़कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
आगरा के एत्माद्दौला स्थित नारायच निवासी राधारमण सोमवार को अपनी पत्नी मंजू और पुत्री मुस्कान के साथ फरह के गांव दौलतपुर में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आए थे। रात नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह रैपुरा जाट पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को रोकने को बोला। उन्होंने बाइक रोकने के स्थान पर उसकी स्पीड कम कर ली।

इसी दौरान बाइक सवार युवक महिला के दाहिने कान की झुमकी को तोड़कर भाग गए। अचानक हुए हमले से महिला लहुलुहान हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग भी कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात राधारमण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।