फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Miscreants held a cow caretaker hostage at gunpoint and took away a dozen cattle from the cowshed.

Mathura News: गोसेवक को तमंचे की नोक पर बंधक बना गोशाला से दर्जनभर गोवंश ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants held a cow caretaker hostage at gunpoint and took away a dozen cattle from the cowshed.
गोसेवक के हाथों में बँधी रस्सी खोलते महाराज।
कोसीकलां। यूपी-हरियाणा सीमा से सटे गांव ऐंच में अस्थायी गौशाला में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। गोसेवक को तमंचे के बल पर रस्सी से हाथ बांध कर बंधक बना लिया और दर्जनभर गोवंश वाहनों में लादकर भाग निकले। गोसेवक के शोर मचाने के बाद ग्रामीण गोशाला पहुंचे, उन्होंने हाथ खोले और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गौशाला के गोसेवक महाराज सोरनदास ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे करीब छह बदमाश गौशाला में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाशों ने रस्सी से उनके हाथ बांध दिए और जमीन पर गिरा दिया। एक बदमाश उनके ऊपर तमंचा ताने खड़ा रहा, जबकि अन्य गोवंशो को लोडर वाहन में लादने लगे। करीब आधे घंटे में आरोपी गोशाला में वारदात को अंजाम देते रहे। इसके बाद लगभग 12 गोवंशों को वाहन में लादकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद गोसेवक ने शोर मचाया तो गोशाला पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान हरिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed