फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Miscreants Flee After Snatching Mobiles Cash Pilgrims

Mathura News: परिक्रमार्थियों से मोबाइल और नकदी छीनकर भागे बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Flee After Snatching Mobiles Cash Pilgrims
वृंदावन। नगर में सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच एक श्रद्धालु से छिनैती का मामला सामने आया है। औरैया निवासी एक युवक ने दो अज्ञात युवकों पर मोबाइल और बैग में रखे पांच हजार छीनकर भागने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया के ब्रह्म नगर निवासी शंकर ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह 3 अप्रैल की रात नगर की परिक्रमा कर रहे थे। रात करीब 10 बजे तेज बारिश होने के कारण वह अटल्ला चुंगी के समीप आश्रम के गेट के नीचे रुक गए। तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आकर बैठ गए।
विज्ञापन

बारिश कम होते ही एक युवक श्रद्धालु शंकर के हाथ से मोबाइल छीनकर गली में भाग गया तो दूसरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जब वह कोतवाली पहंचे तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसकी तहरीर फाड़कर उसे थाने से भगा दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed