फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mining

अनदेखी: धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, पुलिस मौन

Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
mining
रिफाइनरी क्षेत्र के अगन पुरा गांव में मिट्टी खनन करके ले जाता ट्रैक्टर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कान्हा की नगरी में मिट्टी के अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। खनन माफिया रात-दिन खोदाई कर लाखों रुपये की मिट्टी बेच रहे हैं, लेकिन पुलिस चुप्पी साधे हुए है। अगनपुरा, करनावल, बमूरी, कोयला अलीपुर, अढूकी मोहनपुर में जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है।
विज्ञापन


अगनपुरा थाना रिफाइनरी से करीब एक किलोमीटर दूर है। थाना पुलिस पर खनन माफिया से मिलीभगत के भी आरोप लगते रहे हैं। इसका कारण है कि मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली और डंपर थाने के सामने से ही गुजरते हैं, जिनकी अनदेखी थाना पुलिस लगातार करती है।
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना और हाईवे थाना क्षेत्र से होकर आगरा-मथुरा हाईवे गुजरता है। हाईवे से लगे गांव अगनपुरा, करनावल, बमूरी, कोयला अलीपुर, अढूकी मोहनपुर में खनन माफिया हावी हैं। यहां माफिया खेतों में जेसीबी लगाकर खोदाई कर मिट्टी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि किसानों और जेसीबी का भुगतान करने के बाद एक ट्राली मिट्टी 200 रुपये और एक डंपर मिट्टी 1000 रुपये की माफिया को मिल जाती है। ट्राली की मिट्टी 600 रुपये और डंपर की मिट्टी 2500 रुपये तक बेच दी जाती है। रोजाना पूरे क्षेत्र से करीब 200 ट्राली और 100 डंपर मिट्टी उठाई जा रही है। इस तरह खनन माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं।

कई स्थानों पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन तथा खनन विभाग से जुड़े उच्च अधिकारियों कार्रवाई के लिए भेज दी है।- क्रांतिशेखर, एसडीएम सदर

नौगांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो सभी लोग भाग गए। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।- जगदंबा सिंह, थाना प्रभारी हाईवे

अवैध खनन में शामिल कुछ गाड़ियां पूर्व में पकड़ी गई थीं। वर्तमान में खनन की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलेगी तो तत्काल रुकवाएंगे। - उत्तम चंद्र पटेल, थाना प्रभारी रिफाइनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed