{"_id":"6009bdae8ebc3e2f2679d7d1","slug":"miner-girl-kidnaped-by-man-mathura-news-agr4774502180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र विवाह के लिए महिला ने किया किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र विवाह के लिए महिला ने किया किशोरी का अपहरण
विज्ञापन
वृंदावन। नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपने पुत्र से जबरन शादी कराने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।
थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने विगत सात जनवरी को अपनी 15 वर्षीय पुत्री के गुमशुदगी की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला अपहरण का निकला। मामले में पुलिस ने तेहरा निवासी मंजू पत्नी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपने पुत्र की मदद से किशोरी का अपहरण कर उसका जबरन विवाह अपने पुत्र संजय से करा दिया था।
पुलिस ने महिला की निशानदेही पर किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि उसका पुत्र संजय भागने में सफल हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से अवैध कार्यों में संलिप्त है। उसे पुलिस ने पूर्व में दो बार गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।