फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Migratory birds, including the Common Pochard, have arrived at Jodhpur's Jhal wetland.

Mathura News: जोधपुर झाल पहुंचे प्रवासी पक्षी कॉमन पोचार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Migratory birds, including the Common Pochard, have arrived at Jodhpur's Jhal wetland.
मथुरा। सर्दी के मौसम में जोधपुर झाल वेटलैंड संकटग्रस्त प्रवासी पक्षी कॉमन पोचार्ड की मौजूदगी से गुलजार है। वेटलैंड पर छह जोड़े दिखाई देना यहां की जैव विविधता का संकेतक माना जा रहा है।
विज्ञापन

बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह बताते कि कॉमन पोचार्ड का वैज्ञानिक नाम अयथ्या फेरिना है। नर का सिर लाल और मादा का भूरा होता है। यह एक मध्यम आकार की गोताखोर बत्तख है, जो रात में भोजन करती है। इसका भोजन जलीय पौधों और अकशेरुकी जीव हैं। मीठे पानी की झील, तालाबों, दलदलों और साफ पानी वाली नदियां इसका पसंदीदा स्थान है। आगरा कॉलेज की जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सरकार के अनुसार कॉमन पोचार्ड पूर्वी साइबेरिया, मंगोलिया व मध्य एशियाई क्षेत्रों से लंबी दूरी तय कर आती हैं। सर्दियों में मथुरा के जोधपुर झाल, आगरा के सूरसरोवर तथा भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में ये जोड़े दिखाई देते हैं। प्रो. विश्वकांत गुप्ता बताते हैं कि ये पक्षी झुंड में रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

--
जोधपुर झाल वेटलैंड को वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। यहां प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का लक्ष्य वेटलैंड को इको-टूरिज्म के तहत विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरज पटेल, सीईओ, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article