{"_id":"6465240ff5e1eab33c00c666","slug":"meter-gauge-rail-line-started-getting-uprooted-in-nai-basti-mathura-news-c-29-1-mtr1007-75477-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नई बस्ती मेें उखड़ने लगी मीटरगेज रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नई बस्ती मेें उखड़ने लगी मीटरगेज रेल लाइन
Thu, 18 May 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 18 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच ब्रॉडगेज लाइन के लिए मीटरगेज रेल लाइन उखाड़ने का कार्य अब नई बस्ती तक पहुंच गया है। बुधवार को करीब 100 से अधिक रेलवे मजदूरों ने नई बस्ती की रेल लाइन को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही रेलवे द्वारा मिट्टी डालने का काम शुरू दिया जाएगा।
रेल लाइन उखाड़ने का काम वृंदावन से शुरू किया गया था, जो अब श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट नई बस्ती के पास तक पहुंच गया है। इस रेल लाइन के दोनों और बनी बस्ती के लोगों इस प्रोजेक्ट का विरोध किया जा रहा है। उनके द्वारा जिस जमीन पर वह रह रहे अपना बताया जा रहा है जबकि रेलवे का कहना है कि यह जमीन उनकी है। इसे लेकर नई बस्ती के लोग हाईकोर्ट में गए परंतु हाईकोर्ट ने इस मामले को रेलवे के संपत्ति अधिकारी के पास भेज दिया। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई बस्ती रेलवे की जमीन पर बसी है। इस मामले पर फिललाल रेलवे के संपत्ति अधिकारी की अदालत में सुनवाई चल रही है।