फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   met Jalshakti Minister and demanded to release pure water in Yamuna

जलशक्ति मंत्री से मुलाकात कर की यमुना में शुद्ध जल छोड़े जाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
met Jalshakti Minister and demanded to release pure water in Yamuna
चौमुहां। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राधा मोहन जी चौमुहां गोशाला के संचालक संत जय कृष्णदास महाराज ने यमुना शुद्धिकरण को लेकर यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर यमुना में शुद्ध जल छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

संत जयकृष्ण दास ने जल शक्ति मंत्री को बताया कि तीर्थ स्थल वृंदावन में यमुना में बिल्कुल शुद्धजल नहीं है। शुद्ध यमुना जल हरियाणा के हथिनी कुंड पर बंद है। उन्होंने हरियाणा-यूपी सरकार के 1994 के जल समझौते को रद्द कराकर हथिनी कुंड से यूपी में यमुना जल छोड़ने की मांग की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार गंदे नालों को यमुना में गिरने से रोकने में सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए यमुना को शुद्ध करने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर समाधान का आश्वासन दिया। यमुना रिवर फ्रंट वृंदावन को लेकर पूर्ण सहयोग की बात कही। संत जयकृष्ण दास ने बताया कि वह यमुना शुद्धि को लेकर जन जागरण अभियान चलाएंगे। मथुरा-वृंदावन के गंदे नालों को यमुना में गिरने से बंद कराएंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा। श्रीगोपाल सिसौदिया उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed