फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Memorandum given to city magistrate

सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given to city magistrate
मथुरा। व्यापारिक समस्याओं को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु व नगर आयुक्त अनुनय झा से मुलाकात की। इसमें विशेष रूप से दुकानों के नामांतरण में देरी, भैंस बहोरा नाले को पाटने, सफाई व प्रकाश व्यवस्था व द्वारकाधीश मंदिर के निकट नए बाजार में दोपहर तक कूड़े के ढेर को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री, वरिष्ठ मंत्री शशि भानु गर्ग, मंत्री भगवान चतुर्वेदी ने मेयर डॉ. आर्य बंधु को अवगत कराया कि निगम द्वारा घोषित नामांतरण शुल्क जमा करने के बाद भी लगभग 1 वर्ष से दुकानों का नामांतरण नहीं किया जा रहा है। शरणार्थियों के लिए जवाहर हाट पर आवंटित दुकानों पर पूर्व बोर्ड द्वारा अनुमोदित हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। इस पर मेयर ने शीघ्र एक कमेटी बनाकर इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त से मुलाकात दौरान व्यापारियों ने भैंस बहोरा नाले से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उसे पाटकर सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की बात रखते हुए द्वारिकाधीश मंदिर के समीप नया बाजार में सफाई की बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। इससे श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण तत्काल कए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नागेंद्र वर्मा, हेमेंद्र गर्ग, कदीर खान, सुरेश भाटिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed