फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Members of the Sindhi community celebrate today by singing songs.

Mathura News: सिंधी समाज के लोग आज गीत गाकर उत्सव मनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Members of the Sindhi community celebrate today by singing songs.
संगोष्ठी में उपस्थित लाड़ी लोहाणा सिंधी नवयुवक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य। 
मथुरा। लाड़ी लोहाणा सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी शिवाशा एस्टेट में बृहस्पतिवार को सिंधी जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और सिंधी भाषा के संरक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सिंधी जागरुक मंच के संस्थापक किशोर इसरानी ने बताया कि 10 अप्रैल 1967 को सिंधी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया था। कहा कि शुक्रवार को सिंधी समाज को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिलेगी। उपराष्ट्रपति द्वारा सिंधी देवनागरी लिपि में लिखित भारतीय संविधान का विमोचन किया जाएगा। समाज के लोगों से इस मौके पर घरों में सिंधी लोकगीत गाने और व्यंजन बनाकर खाने के साथ उत्सव मनाने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय की पहचान उसकी बोली से होती है, जिसे जीवित रखने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। विशिष्ट अतिथि सुरेश मेठवानी और संरक्षक गिरधारी नाथानी ने सिंधीयत को अस्तित्व की पहचान बताया। युवा अध्यक्ष तरुण लखवानी ने संस्कारों के लिए मातृभाषा के प्रयोग पर बल दिया। इस दौरान सिंधी नॉलेज चैनल के माध्यम से संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की गई। कार्यक्रम में मनोहर मंगलानी, दीपक टेकवानी, तरुण नाजवानी, दिनेश केवलानी, रवि चंदानी, पार्थ मेठवानी और संजय लखवानी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed