{"_id":"69f3a6e772b294edf209f047","slug":"members-of-bajna-nagar-panchayat-seek-security-mathura-news-c-29-1-mtr1013-549892-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर पंचायत बाजना के सभासदों ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर पंचायत बाजना के सभासदों ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
मथुरा। नगर पंचायत बाजना में विकास कार्यों के दावों के बीच भ्रष्टाचार और आपसी कलह का मामला सामने आया है। बोर्ड की बैठक में हुए हंगामे के बाद, असंतुष्ट सभासदों हेमराज, गौरव, कन्हैया, विक्की गुप्ता, विक्की ठाकुर, प्रीति, हेमलता, सरोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। इलाका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी मिलकर फर्जी प्रस्ताव पास कर रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। बीते दिनों नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शुरू होते ही एजेंडे को लेकर विवाद हो गया। सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठकों के जिन प्रस्तावों पर उन्होंने असहमति जताई थी, उन्हें भी रजिस्टर में पास दिखा दिया गया। सदन के भीतर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सभासद चेयरमैन और ईओ के बीच तीखी बहस और कागजों को लेकर खींचतान देखी जा सकती है।
इधर चेयरमैन सुभाष चौधरी और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ सभासद विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं। उनके अनुसार, सभी प्रस्ताव नियम सम्मत तरीके से पास किए गए हैं।