{"_id":"7129dc2191737287b892a569f27c6a02","slug":"meeting-in-collectorat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से हटेंगे अतिक्रमण, कल से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से हटेंगे अतिक्रमण, कल से अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार में आ रही बाधाओं के मुद्दे पर बैठक में अतिक्रमण को सबसे बड़ी समस्या बताया गया। निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध अभियान चलाया जाए। 29-30 दिसंबर को चौमुंहा और छटीकरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान से इसकी शुरुआत होगी। मथुरा और रांची बांगर क्षेत्र में दो जनवरी को अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से संबंधित अफसरों ने प्रमुख रूप से अतिक्रमण की की समस्या को इंगित किया। डीएम राजेश कुमार ने अतिक्रमण को हटाने की तिथि निर्धारित करते हुए पुलिस अफसरों को पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए।
बरारी, महुअन और बाद में 3-4 जनवरी को अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने बताया कि मकदूम और फरह क्षेत्र की जमीनों का अवार्ड हो गया है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को 10 जनवरी तक भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। 16 जनवरी को यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। रिफाइनरी क्षेत्र के संबंध में वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम सदर और छाता को निर्देश दिए गए कि नोटिफिकेशन में जो गाटा छूट गए हैं उन्हें चिह्नित कर सूची परियोजना निदेशक को उपलब्ध करा दी जाए। जिन पेड़ों को काटने की अनुमति मिल चुकी है उन्हें जल्द काट दिया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अपराध राममोहन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, छाता रामअरज, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, परियोजना निदेशक मोहम्मद सफी आदि उपस्थित रहे।