फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MBBS student falls from fifth floor in fear of monkey

Mathura News: बंदर के खौफ से पांचवीं मंजिल से गिरा एमबीबीएस का छात्र, हालात गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
MBBS student falls from fifth floor in fear of monkey
सौंख। हॉस्टल में अपने कमरे के सामने घूम रहे एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र बंदर के डर से पांचवीं मंजिल से गिर गया। उसकी हालत गंभीर है। घटना से हॉस्टल परिसर में अफरा तफरी मच गई। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय के हॉस्टल परिसर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी वैभव गौड़ पुत्र मुकेश गौड़ सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपने कमरे के सामने घूम रहा था तभी अचानक बंदर आ गया। बंदर के डर से भयभीत छात्र वैभव गौड़ पांचवी मंजिल से गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना से विश्वविद्यालय परिसर के अफरातफरी मच गई। आननफानन लोगों ने छात्र को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, कस्बे में छात्र के आत्महत्या करने की चर्चा रही। लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला है कि बंदर के डर से पांचवीं मंजिल से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र गिर गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed