फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MBBS 26-year-old student Sneha deth get degree after two months family members are devastated

UP: एमबीबीएस की 26 वर्षीय छात्रा स्नेहा की मौत, दो महीने बाद मिलनी थी डिग्री; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 25 Jan 2025 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

रामा हॉस्पिटल में एमबीबीएस की  26 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। इतनी छोटी सी उम्र में यूं बेटी की जान जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि बेटी 15 दिन पहले ही घर आई थी। 
 

विज्ञापन
MBBS 26-year-old student Sneha deth get degree after two months family members are devastated
मृतक छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नटवर नगर की रहने वाली स्नेहा पाठक की शुक्रवार को कानपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्नेहा के दादा सीपी पाठक ने बताया कि 15 दिन पहले वह बीमार हो गए थे। इसकी जानकारी जैसे ही स्नेहा को लगी तो वह कानपुर से घर आईं। उनकी तबीयत ठीक होने के बाद ही वह यहां से चली गईं थीं।
विज्ञापन


 

सीपी पाठक ने बताया कि स्नेहा के पिता जयप्रकाश पाठक के दो पुत्रियां हैं। पहली स्नेहा जो कि कानपुर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रहीं थीं। छोटी बेटी शालू बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। जयप्रकाश का मांट-राया रोड पर विद्या सागर एकेडमी नाम से स्कूल है जबकि जय प्रकाश के छोटे भाई विकास पाठक सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि फोन आया था कि स्नेहा की तबीयत खराब है। जानकारी होते ही जय प्रकाश और शालू कानपुर के लिए रवाना हो गए। उनकी जयप्रकाश से बात हुई है, उन्होंने बताया कि बेटी की तबीयत खराब है, लेकिन अभी उसकी स्थिति सही है और इमरजेंसी में भर्ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा ने बताया कि वह 2011 में विद्युत निगम से जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मूलरूप से बाजना के रहने वाले हैं, जबकि पिछले 40 साल से नटवर नगर में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोसी ज्ञानी पंडित ने बताया कि स्नेहा काफी हेल्दी थीं। पढ़ने में काफी होशियार होने के कारण 26 साल की उम्र में चिकित्सक बन गईं।
विज्ञापन

नटवर नगर मथुरा निवासी स्नेहा पाठक (26) शिशु वार्ड में इंटर्न कर रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद वह पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती बच्चों का इलाज कराने तीमारदारों को आवाज देने के लिए वार्ड के बाहर आई थी। तभी वह अचानक बेहोश होकर नर्सिंग स्टेशन पर गिर गई। आनन फानन स्टाफ उसे आईसीयू वार्ड ले गया। यहां ईसीजी के बाद स्नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। 

हेड इंजरी या हार्ट अटैक हो सकती है वजह
संस्थान के मेडिकल कॉलेज डीन ब्रजेंद्र निगम ने बताया कि स्नेहा पाठक 2019 बैच की छात्रा थी। कॉलेज हॉस्टल में रहकर शिशु वार्ड में इंटर्न कर रही थी और दो महीने उसे डिग्री मिलने वाली थी। मौत की वजह हेड इंजरी या हार्ट अटैक हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed