फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mauni amavasya

मौन रहकर किया उपवास, यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 24 Jan 2020 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
mauni amavasya
मौनी अमावस्या पर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट स्थित यमुना पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मौन उपवास किया। इस दौरान लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। साथ ही पितरों को तृप्त करने के लिए गरीबों को भोजन आदि भी कराया। वहीं, मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ ही दान आदि करके पुण्य लाभ का अर्जन किया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर सुबह से ही द्वारिकाधीश, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रंगेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, कैंट काली मंदिर, बगुलामुखी मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जन किया।
विज्ञापन

कुछ लोग करीब दो घंटे तक मौन रहकर साधना की। साथ ही ठाकुर जी का स्मरण किया। इस अवसर पर कई स्थानों पर भोग भंडारा भी चलाया गया। कुछ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा आदि भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह रही भीड़
मौनी अमावस्या को लेकर अपने-अपने इष्टदेव की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ रही। इसे लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अलावा मंदिर द्वारिकाधीश में भी विशेष भीड़ रही।

शनि ने बदली 30 वर्ष में राशि
शनि ग्रह 24 जनवरी को लगभग 30 वर्ष बाद अपनी मूल राशि में मकर मेें आए हैं। इससे कई राशियों पर सुप्रभाव तथा दुष्प्रभाव पड़ेंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. अजय तैलंग के अनुसार शनि के मकर राशि मेें आने से तुला, मिथुन पर ढैया तथा जब कि धनु, मकर और कुंभ पर शनि की साढ़े साती लगी है। मौनी अमावस्या को भी लोगों ने शनि को प्रसन्न करने के लिए शनि की पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed