फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's Lakshmi won gold, Geetanjali got silver

Mathura News: मथुरा की लक्ष्मी को स्वर्ण, गीतांजलि के हाथों में आया रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mathura's Lakshmi won gold, Geetanjali got silver
मथुरा। बीएसए कॉलेज के मैदान में शनिवार को जिला कुश्ती संघ की ओर से तीन दिवसीय सीनियर महिला-पुरुष प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैट की धूल को अपने शरीर पर लगाकर और हनुमान जी की वंदना कर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने किया। मथुरा की लक्ष्मी ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण और 57 किलोभार वर्ग में गीतांजलि ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन



पहले दिन 50 किलोभार से लेकर 76 किलोभार वर्ग तक की महिला खिलाड़ियों की कुश्ती हुई। 50 किलोभार वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से चंचल ने स्वर्ण पदक, अयोध्या की अमिता ने रजत और देवरिया की नेहा पटेल व वाराणसी की श्वेता यादव ने कांस्य पदक जीता। 53 किलोभार वर्ग नंदिनी नगर गोंडा की जूली ने स्वर्ण, कानपुर की मोनिका यादव ने रजत, गौतम बुद्ध नगर की हिमानी भाटी व मेरठ की गौरी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


55 किलोग्राम भार वर्ग में गोंडा की प्रिया चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। मुजफ्फरनगर की प्रियंका ने रजत पदक और उत्तर प्रदेश पुलिस से मानसी यादव व कानपुर की रचना मौर्य ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 57 किलोभार वर्ग मुजफ्फरनगर की भानु ने स्वर्ण, मथुरा की गीतांजलि ने रजत और गोंडा की साधना यादव व उत्तर प्रदेश पुलिस से दीक्षा तोमर ने कांस्य पदक हासिल किया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की पूजा यादव ने स्वर्ण पदक जीता। हापुड़ की स्वाति चौहान ने रजत, मेरठ की निधि त्रिपाठी और देवरिया की अनु गौड़ ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पा यादव उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्वर्ण पदक, गौतमबुद्ध नगर की शीतल ने रजत और मेरठ की कंचन व महाराजगंज की अन्नू पाल ने कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की कशिश पहले स्थान पर गाजीपुर की फ्रीडम दूसरे और अलीगढ़ की सृष्टि शर्मा व मेरठ की पूजा तोमर तीसरे स्थान पर रहीं। 68 किलोभार वर्ग में बागपत की कृति तुसिर ने पहला, दीपा उत्तर प्रदेश पुलिस ने दूसरा और मेरठ की तनु व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

72 किलोभार वर्ग में मथुरा की लक्ष्मी पांडेय ने स्वर्ण, हाथरस की नीतू ने दूसरा और हर्षिता सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस व सहारनपुर की रिया खेवल ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। 76 किलोभार वर्ग में गोंडा की सोनिया पहले, मेरठ की अनु तोमर दूसरे और कानपुर की वर्षा राजे व फिरोजाबाद की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, महामंत्री जनार्दन पहलवान, बीएसए कालेज के प्राचार्य डाॅ. ललित मोहन शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित आनंद, राज्यसभा सदस्य चौधरी तेजवीर सिंह व कुंवर नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।





मैट पर दो खिलाड़ी हुईं चोटिल

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चोट लगने पर तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी जा सके। इसके लिए कोई खास व्यवस्था नहीं थी। 65 किलोभार वर्ग में कुश्ती के दौरान देवरिया की गुड़िया गुप्ता के हाथ में चोट लग गई। मेडिकल टीम न होने के चलते साथी खिलाड़ी व आयोजक पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोंडा की नंदिता तिवारी की नाक पर प्रतिद्वंद्वी का हाथ लगने से खून छलक उठा। आयोजकों द्वारा सीएमओ डाॅ. एके वर्मा को फोन पर जानकारी दी कि मेडिकल टीम नहीं पहुंची। इसके कुछ देर बाद टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed