फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's Avika Crowned 'Iron Girl of UP'

Mathura News: मथुरा की अविका बनी आयरन गर्ल ऑफ यूपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mathura's Avika Crowned 'Iron Girl of UP'
मथुरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के अंतिम दिन मथुरा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुल तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि अंडर-20 बालिका वर्ग की हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में अविका वालियान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयरन गर्ल ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम किया। अविका ने सातों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4024 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर, भाला फेंक और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 5000 मीटर दौड़ में सोनिया उपाध्याय ने रजत पदक जीता। उनके इस प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed