फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Youth killed, one injured due to collision with unknown vehicle

मथुरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth killed, one injured due to collision with unknown vehicle
राया (मथुरा)। हाथरस रोड पर शनिवार रात टायर बदलते समय किसी वाहन ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राया थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अलाउद्दीन निवासी नाजीरपुर थाना सिकंदराऊ जिला हाथरस अपने साथी राजेश निवासी बलराम कुंज वृंदावन के साथ अपनी मैजिक में एटा से टमाटर लेकर मथुरा मंडी जा रहा था। रात 1:30 बजे राया-हाथरस रोड पर कोयल फाटक के पास मैजिक का टायर पंचर हो गया। दोनों लोग टायर बदलने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। उपचार को ले जाने से पूर्व ही अलाउद्दीन (32) की मौत हो गई। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed