फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Yamuna Ghats will be clean before Yama Dwitiya: Persuasion

मथुरा: यम द्वितीया से पहले यमुना के घाट होंगे साफ: अनुनय

Wed, 09 Jun 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Yamuna Ghats will be clean before Yama Dwitiya: Persuasion
मथुरा। यमुना घाटों पर सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त संतुष्ट नजर आए। इस दौरान यमुना घाटों पर सीढ़ियों के नीचे जमुना जी में सिल्ट हटाने की बात पर नगर आयुक्त ने कहा कि जल कम होते ही यम द्वितीया से पहले बीते साल की भांति जेसीबी और पॉकलेन मशीन से सिल्ट को निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की प्रात: नगर आयुक्त अनुनय झा, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु के साथ बंगाली घाट पहुंचे। यहां से उन्होंने विश्राम घाट तक घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नमामि गंगे के स्टाफ ने बताया कि नल कनेक्शन न होने के कारण श्याम घाट पर सीढ़ियों से जमी काई आदि को साफ करने में दिक्कत आती है। इसके लिए यहां नल कनेक्शन हो जाए तो सुविधा रहेगी, जिस पर नगर आयुक्त ने जलकल अभियंता को तत्काल पानी के कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विश्राम घाट पर नागरिकों ने शिकायत की कि गली टूटी होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसकी जानकारी पर पता चला कि पूर्व नगर आयुक्त ने गली निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन वह स्थानांतरित हो जाने के कारण स्टीमेट स्वीकृत नहीं कर सके। नगर आयुक्त ने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान करते हुए आगामी एक माह में 2 लाख की लागत से सड़क निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्वेद समाज के लोगों ने बताया कि विश्रामघाट पर पूजा पाठ के वक्त फूलमाला, पॉलिथीन आदि से गंदी हो जाती है। लोगों को पीने के पानी की
व्यवस्था नहीं है। इस पर डस्टबिन और पेयजल के लिए टंकी लगवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed