फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Worshiping the banyan tree and seeking the longevity of the husband

मथुरा: वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु मांगी

Thu, 10 Jun 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Worshiping the banyan tree and seeking the longevity of the husband
मथुरा/कोसीकलां। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को वट वृक्ष की पूजा की। सुबह सजधज कर महिलाएं पूजा के लिए पहुंचीं। उन्होंने वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर सौभाग्यवती होने की कामना की।
विज्ञापन

वट अमावस्या पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। स्नान करने के बाद महिलाओं ने सूर्य देवता को जल अर्पित किया। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर या फिर आसपास वट वृक्ष पर सूत बांधते हुए परिक्रमा की और पति की लंबी आयु की कामना की। जो महिलाएं बाहर नहीं जा सकीं, उन्होंने वट वृक्ष की टहनी घर लाकर पूजा की।
विज्ञापन

शहर के चामुंडा मंदिर, कृष्णा नगर, राधिका विहार, सदर, चंदनवन, सौंख रोड आदि इलाकों में लगे वट वृक्ष पर सुबह से ही सौभाग्यवती महिलाओं का जुटना शुरू हो गया। यहां महिलाओं ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद कई महिलाओं ने दान भी किया। ज्योतिषाचार्य आचार्य अवधेश शास्त्री ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि के दिन वट वृक्ष की पूजा का विधान है। वट अमावस्या के दिन महिलाएं पूजन कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करतीं हैं। संयोग की बात है कि इसी दिन शनि महाराज का जन्म हुआ है और सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण की रक्षा की। कोसीकलां में भी सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed