फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Woman was strangled to death

मथुरा: महिला की गला घोंटकर की गई थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Woman was strangled to death
मथुरा। दिवाली से दो दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बच्चों के शव मिले थे। हत्या करने के बाद चलती गाड़ी से ही दोनों शव फेंके गए थे। जब उनका पोस्टमार्टम हुआ तो गला घोंटकर हत्या करना साबित हुआ। वहीं दिवाली के दो बाद फिर एक महिला का शव मिला, उसकी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसे भी गला दबाकर मारा गया।
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही है कि एक ही दिन तीनों की हत्या की गई और शव तीन थाना क्षेत्रों में फेंके गए। अभी तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, चार नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-१२९ पर झाड़ियों के मध्य बलदेव थाना क्षेत्र में हत्या करके एक महिला का शव फेंका गया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो गला घोंटकर हत्या करना साबित हुआ। दो दिन पहले जब दो बच्चों की रिपोर्ट आई थी तो भी उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। तीन शवों की वीडियोग्राफी कराकर दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम था। महिला व दो बच्चों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थाना क्षेत्र में फेंके गए थे शव
कोतवाली सुरीर के माइल स्टोन-७८ और थाना नौहझील के माइल स्टोन ७४ पर दो नवंबर को दो बच्चों के शव मिले थे। चार नवंबर को थाना बलदेव के माइल स्टोन-१२९ पर अज्ञात महिला का शव मिला था। इससे यह तो साफ हो गया कि गला घोंटकर पहले हत्या की गई, फिर यह शव फेंके गए। हालांकि पुलिस ने इन तीनों के कपड़े आदि सामान जरूर सुरक्षित रखे हैं, जिससे पहचान में कोई दिक्कत न हो।
शक है कि महिला ही उन दो बच्चों की मां थी
दो नवंबर को दो बच्चों की लाशें मिली थीं, तब शोर मचा था कि एक महिला की भी लाश मिली है। हालांकि उस वक्त दो बच्चों के शव ही पुलिस को मिले थे। चार नवंबर को झाड़ियों में एक महिला का शव पुलिस को मिला था।
पुलिस को शक है तीनों शव एक ही दिन फेंके गए थे। तीनों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र भी करीब ३५ साल के आसपास है। बच्चों की उम्र भी ९ से १२ साल के बीच है।

महिला की भी गला घोंटकर हत्या की गई थी। बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या करना आया था। दोनों बच्चों और महिला का डीएनए सैंपल लिया गया है। इनकी जांच को सैंपल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद एक ही परिवार के हैं या फिर अलग-अलग, यह साफ हो जाएगा।
- श्रीशचंद, एसपी देहात मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed