{"_id":"60f97cc48ebc3e8342331a10","slug":"mathura-withdraw-false-cases-against-farmers-sangwan-mathura-news-agr5008069135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसानों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं: सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसानों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं: सांगवान
विज्ञापन
किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने पर आंदोलन की रणनीति बनाते रालोद नेता।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। रालोद नेता योगेश नौहवार समेत किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने से पार्टी में उबाल है। यूपी के महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचकर इस मामले को धार दी। हर हाल में मुकदमे वापस कराने के लिए आंदोलन की रणनीति को अमलीजामा पहनाया।
प्रदेश के महामंत्री के पहुंचने पर रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के संग रणनीति बनाई गई। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रालोद नेता योगेश को फर्जी मुकदमे में फंसाकर प्रशासन ने सही नहीं किया। सभी ने एक मत होकर संगीन धाराओं को हटाने की मांग की और इस कदम के विरुद्ध एक मत होकर निर्णय लिया कि 5 अगस्त को शासन-प्रशासन के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विशाल धरने किया जाएगा।
युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि शासन के इस कृत से युवा कार्यकर्ता आहत हैं। पूर्वमंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने भी विचार रखे। अनूप चौधरी, चेतन मालिक, राजेंद्र सिंह सिकरवार, कुंवर नरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुरेश भगत, रविंद्र नरवार, डॉ. अशोक अग्रवाल, भगत सिंह जादौन, गौरव मालिक, जितेंद्र सिंह, हरवीर चौधरी, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।