{"_id":"66e88f898392f9325b022ea4","slug":"mathura-will-be-number-one-in-the-state-in-membership-campaign-mathura-news-c-369-1-mt11002-118346-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सदस्यता अभियान में प्रदेश में पहले नंबर पर रहेगा मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सदस्यता अभियान में प्रदेश में पहले नंबर पर रहेगा मथुरा
विज्ञापन
मथुरा। जिला भाजपा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मांट विधानसभा के राया ब्लॉक में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने तीरथ सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में मथुरा पूरे प्रदेश में नंबर वन रहेगा।
कार्यशाला में उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास निश्चित होने पर कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचेगी। तभी आम व्यक्ति पार्टी का सदस्य बनेगा।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल, नमो एप और ऑफलाइन फॉर्म के माध्यम से सदस्य बना सकते हैं। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि एकजुट होकर संगठन के साथ मिलकर सदस्यता अभियान में और गति लानी है। जिला संयोजक अमन ठाकुर, सोनई मंडल अध्यक्ष नितेश, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर, सह मीडिया प्रभारी तरुण सैनी, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।