{"_id":"603907c68ebc3ee93213b35c","slug":"mathura-vrindavan-kumbh-will-rain-on-the-saints-taking-the-royal-bath-mathura-news-agr482342417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन कुंभ में शाही स्नान करते संतों पर होगी फूलों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन कुंभ में शाही स्नान करते संतों पर होगी फूलों की बरसात
विज्ञापन
मथुरा। हेलीकाप्टर से भी हो सकेंगे कुंभ के दर्शन।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कुंभ के पहले शाही स्नान दौरान साधु-संतों पर फूलों की बरसात होगी। हेलीकॉप्टर से कुंभ क्षेत्र में गुलाब के फूलों की बरसात की जाएगी। इसके लिए जनपद निवासी जैट स्टार एयर चार्टर एंड हेलीकॉप्टर सर्विसेज के निदेशक योगेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
वृंदावन कुंभ के आरंभ होने के 12वें दिन पहला शाही स्नान होने जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा की खास व्यवस्था रहेगी। पीएसी के गोताखोर नावों में निगरानी करेंगे। पूरी व्यवस्था के लिए सात मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तीन मजिस्ट्रेट शाही पेशवाई के दौरान जिम्मेदारी संभालेंगे। दो मजिस्ट्रेट शाही स्नान क्षेत्र में रहेंगे। दो की मेला क्षेत्र में जिम्मेदारी लगाई गई है। इसी तरह पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
सभी घाटों पर संत और श्रद्धालुओं के लिए सभी यमुना के तटों पर व्यापक सुरक्षा फोर्स तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी। घाट की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अफसरों ने निरीक्षण किया। मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि शाही स्नान के दौरान संतों पर पुष्प बरसात का प्रबंध किया गया है। हेलीकॉप्टर से संतों पर गुलाब के पुष्पों की बरसात की जाएगी। इसके लिए जनपद निवासी योगेंद्र सिंह को अधिकृत किया गया है, हेलीकॉप्टर सर्विसेज के निदेशक हैं। शुक्रवार को भी अफसरों ने हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का जायजा लिया है।