फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura-Vrindavan ghats will be illuminated with electric chandeliers and facade lights

Mathura News: विद्युत झालरों और फसाड लाइट से जगमगाएंगे मथुरा-वृंदावन के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Vrindavan ghats will be illuminated with electric chandeliers and facade lights
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के प्राचीन घाटों को सजाया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके लिए तीन धर्म स्थलों के तीन प्राचीन घाटों को चिह्नित किया है। इन घाटों की सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां विद्युत झालरें व फसाड लाइट लगेंगी।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव इस बार भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित विभिन्न विभागों द्वारा मथुरा सहित आसपास धार्मिक महत्व के क्षेत्रों के मंदिरों और धर्म स्थलों के सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी शृंखला में परिषद ने वृंदावन का प्राचीन केशीघाट, मथुरा का विश्राम घाट और गोकुल का ठकुरानी घाट को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

इन घाटों की बुर्जियों से लेकर सीढ़ियों तक बिजली की रंगबिरंगी झालरों और फसाड लाइट से सजाया जाएगा। मथुरा में तीन दिन मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले ही चिह्नित किए गए तीन घाटों को सजाया जाएगा। जो कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र रहेंगे। इससे पहले इन घाटों की नगर निगम द्वारा सफाई की जाएगी। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर सहित ब्रज के लगभग 32 मंदिर, मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहों को भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वां जन्मोत्सव के अवसर पर मथुरा एवं आसपास के मंदिरों, प्राचीन घाटों, तिराहे-चौराहों को सजाया जाएगा। जन्मोत्सव से पहले ही पूरा मथुरा सज, संवर जाएगा। इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed