फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Volunteers attacked with glass bottles in branch, one injured

मथुरा: शाखा में स्वयंसेवकों पर कांच की बोतलों से हमला, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Volunteers attacked with glass bottles in branch, one injured
कोसीकलां (मथुरा)। सैनी बस्ती में महात्मा ज्योतिराव फुले मंदिर के समीप मैदान पर लग रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में मौजूद स्वयंसेवकों पर असामाजिक तत्वों ने कांच की बोतलों से हमला कर दिया। जिससे शाखा में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

वहीं एक स्वयंसेवक घायल हो गया तो कुछ को मामूली चोट आईं। शाखा प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की देर सायं मिश्रित आबादी क्षेत्र स्थित महात्मा ज्योतिराव फुले मंदिर के समीप मैदान में संघ की शाखा लगी थी। शाखा में 20-25 स्वयंसेवक मौजूद थे। इसी दौरान कांशीराम आवासों में रह रहे दूसरे समुदाय के लोेगों की ओर से कांच की बोतलें शाखा में फेंकी गईं, जिसमें एक बोतल स्वयंसेवक रमेश पर गिरी जिससे वह घायल हो गए। वहीं कई स्वयंसेवक मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बोतलबाजी के चलते शाखा में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित भाजपाई मौके पर पहुंच गए। शाखा प्रमुख दिनेश ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed