फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Video of lekhpal taking bribe goes viral, action will be taken after investigation

मथुरा: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, जांच कर होगी कार्रवाई

Fri, 27 Aug 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Video of lekhpal taking bribe goes viral, action will be taken after investigation
किसान से रिश्वत लेता लेखपाल। - फोटो : MATHURA
बाजना (मथुरा)। मांट तहसील में एक लेखपाल द्वारा एक किसान से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल ने किसान से रुपयों की मांग की। यह मामला गांव प्रहलाद गढ़ी का है।
विज्ञापन

यहां एक व्यक्ति अपनी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल से कह रहा है, लेकिन वे पैमाइश नहीं कर रहे हैं। किसान आशीष कुमार का आरोप है कि लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के बदले रुपयों की मांग की। पीड़ित ने 2000 रुपये पहले दिए पर लेखपाल ने नाप-जोख नहीं की। वह और रुपयों की मांग करने लगा। फिर से 1500 रुपये दिए। इसका वीडियो बना लिया। बुधवार को वीडियो वायरल कर दिया। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। इस संबंध में जब लेखपाल से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने बीमार होने का हवाला देकर फोन काट दिया।
विज्ञापन

एसडीएम रामदत्त राम ने कहा वीडियो की जांच करा कर दोषी पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर किसानों की मानें तो इससे पहले भी कई लेखपालों का रुपये लेते वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी लगाम नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed