फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Uttar Pradesh State Junior Zone A Boys Kabaddi named after Shamli

मथुरा: शामली के नाम रही उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर जोन ए बालक कबड्डी

Sun, 19 Sep 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Uttar Pradesh State Junior Zone A Boys Kabaddi named after Shamli
मथुरा। जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद विजयी टीम। - फोटो : MATHURA
मथुरा। 45वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर (जोन ए) बालक कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को शामली के नाम रही। राधा माधव इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के जोन ए से आगरा और बिजनौर, शामली और मुजफ्फरनगर टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इसमें बिजनौर ने आगरा को और शामली ने मुजफ्फरनगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि गोपाल ठाकुरजी महाराज, सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने किया। ठाकुर जी महाराज ने कहा कि वैसे भी कबड्डी ब्रज का खेल है, इसे ब्रज में फिर से प्रतिष्ठित करने की जरूरत है। सोहन लाल शर्मा ने आयोजन समिति के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष योगेश आवा, सचिव सुनील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा व भूपेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सीमा शर्मा, नारायण शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य, दिवाकर आचार्य, वैभव शर्मा, वर्षा गौतम, राजेश उपाध्याय, दिनेश मिश्रा, राकेश शर्मा व विद्यालय प्रबंधक कैलाश शर्मा, अनूप सिंह, रामेश्वर, महेंद्र सिंह राजपूत,नरेंद्र सिंह राजपूत महावीर, शिवा, प्रभु कांत, प्रमोद कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ से प्रभारी बनारस से जय शंकर पांडे जोन प्रभारी और सह सचिव यूपी कबड्डी एसोसिएशन पदम वीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुजफ्फरनगर से रामपाल रहे। एसजीएफआई से दिनेश शर्मा और ऋषि कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed