फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura UP: Police search for man accused of taking Hindu girl away and marrying

हिंदू युवती से निकाह: मथुरा में धर्म परिवर्तन का आरोप, मुस्ताक की तलाश में जुटी पुलिस; गांव में तनाव

Thu, 24 Sep 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 11:31 AM IST
सार

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के आरोप में मुस्ताक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी के गांव पहुंचने पर तनाव की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिसबल तैनात कर युवती और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Mathura UP: Police search for man accused of taking Hindu girl away and marrying
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड चौकी क्षेत्र के एक गांव की हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के आरोप में पुलिस ने मुखराई निवासी मुस्ताक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, मुस्ताक खान 18 सितंबर को युवती को अपने साथ ले गया और उससे निकाह कर लिया। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए युवती के परिजन और ग्रामीण आरोपी के गांव मुखराई पहुंच गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आरोपी के सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने कहा मुस्ताक खान युवती को लेकर फरार हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। तनाव को देखते हुए आरोपी के गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed