फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two roadways buses collide on the expressway, seven passengers injured

मथुरा: एक्सप्रेसवे पर दो रोडवेज बसें टकराईं, सात सवारी घायल

Sat, 27 Mar 2021 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two roadways buses collide on the expressway, seven passengers injured
मथुरा। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 107 पर शुक्रवार की रात रोडवेज बस आगे चल रही दूसरी बस में पीछे से घुस गई। दोनों बसों की सात सवारी घायल हो गईं। यह बसें नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थीं। जमुनापार पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन से हटवाया गया।
विज्ञापन

जमुनापार पुलिस को शुक्रवार की देररात सूचना मिली कि माइल स्टोन-107 पर रोडवेज बसें टकरा गई हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर बस सवार घायलों को शहर के भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सत्येंद्र (37) पुत्र राज बसंत निवासी गांव करजनी, थाना गौरी बाजार (देवरिया), मोहम्मद मुजकिर (40) पुत्र मोहम्मद सुलेमान निवासी ग्राम कुडोनी थाना केसरगंज (बहराइच), रिहाना खातून पत्नी मोहम्मद मुजाकीर, राजकुमार राजभर (30) पुत्र मोतीलाल निवासी अराजी वर्मा थाना पिपराइच (गोरखपुर), राजू (30) पुत्र शिवराम पासी निवासी गोरा थाना कमलापुर (सीतापुर), मनोज पुत्र बराती लाल निवासी गागन, (उन्नाव), राजेश (40) पुत्र बिगनलाल निवासी राजपुर शिमरा (कुशीनगर) घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed