फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two days left for Hariyali Teej, administrative preparations incomplete

मथुरा: हरियाली तीज के दो दिन शेष, प्रशासनिक तैयारियां अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two days left for Hariyali Teej, administrative preparations incomplete
-प्रेम मंदिर से लाइव व को जाने वाले मार्ग पर सड़क पर हुआ गड्ढा।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के स्वर्ण हिंडोले के दर्शन को एक दिन शेष रह गए हैं लेकिन वृंदावन में समस्याएं हावी हैं।
विज्ञापन

समस्याओं के चलते 31 जुलाई को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के स्वर्ण हिंडोले के दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अभी कोई कदम भी नहीं उठाए गए हैं।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने के प्रमुख मार्ग जर्जर हैं, जिसमें किशोरपुरा, फोगला आश्रम से विद्यापीठ मार्ग, हरिमिलापी, हरिनिकुंज, दुसायत, मदन मोहन मंदिर क्षेत्र आदि मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। स्थानीय निवासी मुकुट वल्लभ दुबे एडवोकेट, छोटू ठाकुर का कहना है कि हरियाली तीज के मद्देनजर देश और विदेश से श्रद्धालुओं का वृंदावन में आना शुरू हो गया है लेकिन व्यवस्थाओं की ओर से जिला प्रशासन और नगर निगम का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बाजारों में अतिक्रमण भी समस्या
बांकेबिहारी मंदिर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण की समस्या भी बनी हुई है। स्वर्ण हिंडोले के दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। नगर निगम द्वारा मंदिर की गलियों से अभी अतिक्रमण को पूरी तरह नहीं हटवाया गया है। वहीं मंदिर मार्ग पर गलियों से लेकर मुख्य सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। ऐसे में वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed