फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two cases filed against 30-40 unidentified people including four nominees

मथुरा: चार नामजद सहित ३०-४० अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two cases filed against 30-40 unidentified people including four nominees
गोवर्धन (मथुरा)। अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापा मारने पहुंची आबकारी टीम के साथ अभद्रता कर आरोपियों को छुड़ाने के मामले में आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित ३०-४० अज्ञात लोगाें के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ने एक आरोपी पर पिस्टल के बल पर हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाने एवं न छोड़ने पर पिस्टल की नौ की नौ गोलियां सीने में दागने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अब यह प्रश्न उठ रहा है कि चुनाव के दौरान थाना पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल जमा क्यों नहीं कराई।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मथुरा आबकारी इंस्पेक्टर अशोक सिंह के नेतृत्व में टीम गोवर्धन क्षेत्र के जिखनगांव में बिल्ला की दुकान पर अवैध शराब जब्त करने पहुंची थी। टीम ने दुकान से 3 बीयर की कैन, 32 क्वार्टर नगीना एवं दो क्वार्टर अंग्रेजी शराब के बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी टीम दुकान संचालिका महिला एवं उसके पुत्र को हिरासत में लेकर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के अमित प्रताप सिंह ने टीम के सामने गाड़ी लगाकर पिस्टल के बल पर रोककर आरोपियों को छुड़ा ले गया। आबकारी निरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि अमित प्रताप सिंह उर्फ अमित प्रधान ने गाड़ी लगाकर आरोपियों को छुड़ा लिया एवं पिस्टल निकाल कर नौ की नौ गोलियां सीने में दागने की धमकी दी थी।

वहीं, चुनाव के दौरान पिस्टल रखने पर लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। पुलिस ने अमित प्रताप सिंह उर्फ अमित प्रधान, बिल्ला व उसकी पत्नी, पुत्र सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिस्टल लाइसेंसी है। चुनाव के दौरान आरोपी ने पिस्टल जमा न कराने की प्रशासन से अनुमति ली थी।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed