फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two Arrested After Kidnapping Trader’s Son for ₹50,000 Ransom

मथुरा: व्यापारी के बेटे का अपहरण, 50 हजार की फिरौती मांगी; थार सवार दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 02:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 02:06 PM IST
सार

मथुरा के राया में हार्डवेयर व्यापारी के बेटे का थार सवार दो आरोपियों ने अपहरण कर लिया और उसके फोन से व्हाट्सएप कॉल करके पिता से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को मगोर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जहां गोली लगने से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Mathura: Two Arrested After Kidnapping Trader’s Son for ₹50,000 Ransom
मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी के बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश राया और जैत पुलिस के बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, और उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बा राया निवासी हार्डवेयर व्यापारी अजय अग्रवाल का बेटा योग्य अग्रवाल बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर से पिता को खाना देने दुकान जा रहा था। इसी दौरान थार सवार दो बदमाशों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। बदमाशों ने योग्य अग्रवाल का फोन बंद कर दिया और उसके फोन से ही पिता अजय अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल करके पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही राया पुलिस हरकत में आई और पूरे जनपद में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की चेकिंग से घबराकर थार सवार दोनों बदमाश व्यापारी पुत्र योग्य अग्रवाल को गांव अड्डा कारब के समीप छोड़ गए और गोवर्धन होकर मगोर्रा क्षेत्र की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें लालपुर नहर के समीप घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-सौंख मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हाथरस के थाना मुरसान के गांव नगला टोंटा निवासी रजत और थाना जमुनापार के गांव अल्लेपुर निवासी मनीष को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी, दो तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर रही है।

 

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राया से व्यापारी पुत्र के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में थार सवार दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी समेत दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों बदमाशों का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed