{"_id":"612a3dc38ebc3e7a2519a79a","slug":"mathura-two-advocates-killed-in-road-accidents-mathura-news-agr5053981180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क हादसों में दो अधिवक्ताओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सड़क हादसों में दो अधिवक्ताओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अलग-अलग हादसों में दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। बड़ी तादात में अधिवक्ता पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद रहे।
शहर कोतवाली के तहत हनुमान नगर में शुक्रवार रात चौधरी श्यामवीर सिंह (64) निवासी मोतीकुंज लगभग नौ बजे बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे, तभी तेजगति से आती सफारी गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना थाना हाईवे के तहत नवादा के निकट हुई, जिसमें जैंत निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद (33) पुत्र लटूरी सिंह जब शहर से रात लगभग दस बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी नवादा कट के पास कैंटर ने टक्कर मार दिए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। संवाद
तीन अधिवक्ताओं की मौत पर जताया शोक
वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश जैन के पुत्र अधिवक्ता पार्थ जैन (30) का नासिक जाते समय ट्रेन में हार्टअटैक पड़ने से देहांत हो गया। वहीं, सड़क हादसों में दो अधिवक्ताओं की मौत पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील शर्मा, सचिव सुनील चतुर्वेदी ने दुख प्रकट किया है। बताया कि इस वजह से एक सितंबर को शोकावकाश रहेगा।