{"_id":"62c05aa3f051b52cfe656f0b","slug":"mathura-truck-laden-with-cattle-overturns-two-dead-mathura-news-mtr5201753110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवंश से लदा ट्रक पलटा, दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवंश से लदा ट्रक पलटा, दो मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव झरौठा के निकट पलटे एक ट्रक से पुलिस ने पैर बंधे 15 गोवंश को बरामद किया है। ट्रक पलटने से दो गोवंश मर गए। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक को छोड़कर भाग गए। पकड़े गए गोवंश को सुरभि गोशाला राधाकुंड भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बलदेव-सादाबाद मार्ग पर गांव झरौठा के निकट एक ट्रक पलटा पड़ा है। इसमें गोवंश लदा है। गोवंश के पैर बंधे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में क्रूरता पूर्वक पैर बांध कर लादे गए गोवंश को बाहर निकलवाया।
ट्रक में गोवंश को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को झरौठा के निकट सड़क किनारे खेत में एक ट्रक पलटा पड़ा मिला।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। ट्रक में क्रूरता पूर्वक गोवंश ठुसा पड़ा था। गोवंश के मुंह व पैर रस्सी से बंधे थे। एक गाय तथा एक सांड़ मृत मिले। 13 जिंदा गोवंश मिला। इनमें पांच गोवंश घायलावस्था में मिले। मृत गाय व सांड़ का पोस्टमार्टम कराया गया। घायलों का उपचार कराया गया। गोवंश को सुरभि गोशाला राधाकुंड भेज दिया गया। ट्रक पर आरजे 46 जीए 4154 की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।