फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Transfer of 16 inspectors frozen for three years

मथुरा: तीन साल से जमे 16 इंस्पेक्टरों के हुए तबादले

Sat, 18 Sep 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Transfer of 16 inspectors frozen for three years
मथुरा। आगरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोरा ने मथुरा के 16 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इनमें महिला थाना एसएचओ समेत नौ प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। तीन साल एक जिले में तैनाती का समय पूरा होने और आचार संहिता लगने से पहले यह तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शहर कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा का आगरा, थाना बरसाना प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह फिरोजाबाद, थाना मांट प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला आगरा, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रामपाल सिंह आगरा, अपराध शाखा प्रभारी राकेश कुमार सिसौदिया मैनपुरी, महिला थाना प्रभारी हेमलता फिरोजाबाद, अपराध शाखा से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दहिया आगरा, थाना गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे फिरोजाबाद, थाना मगोर्रा एसएचओ राजित वर्मा मैनपुरी, पुलिस लाइन से जगदंबा प्रसाद फिरोजाबाद, डायल 112 प्रभारी अजय कुमार सिंह मैनपुरी, कोतवाल छाता प्रदीप कुमार मैनपुरी, स्वाट टीम प्रभारी रवि त्यागी फिरोजाबाद, कोतवाल वृंदावन विनोद कुमार आगरा, थाना कोसी एसएचओ प्रमोद कुमार पंवार आगरा, वीआईपी सैल प्रभारी विनय भारद्वाज फिरोजाबाद स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा में तैनात इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा, रोहताश सिंह, संजय कुमार त्यागी, गीता सिंह, सुभाष चंद यादव, अलका ठाकुर, शाह नजर अहमद, अजय कौशल, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, गौरव सब्बरवाल, राजकमल मथुरा भेजे गए हैं। इनके अलावा मैनपुरी से रामशंकर, फिरोजाबाद से जितेंद्र कुमार, विनय कुमार मिश्रा, अजय किशोर मथुरा स्थानांतरित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दरोगा लाइन हाजिर, 52 एसआई चौकी-थानों पर तैनात
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 31 एसआई लाइन हाजिर कर दिए हैं। इनमें कई चौकियों पर तैनात भी थे। इसके अलावा 52 एसआई को चौकी और थानों पर तैनात किया है। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है। अभी कुछ चौकी प्रभारी भी एसएसपी के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed