{"_id":"63c05fb29eb4e067ef6662f2","slug":"mathura-trainee-lawyer-returning-after-examination-dies-female-classmate-injured-mathura-news-mtr527263928","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: परीक्षा देकर लौट रहे प्रशिक्षु वकील की मौत, महिला सहपाठी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: परीक्षा देकर लौट रहे प्रशिक्षु वकील की मौत, महिला सहपाठी घायल
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। राया से एलएलएम की परीक्षा देकर बाइक से महिला साथी के साथ घर लौटते युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जिसमें महिला भी घायल हो गई। युवक के परिजन ने इसे हत्या और लूट बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल से कराया है। इससे वास्तविकता का पता चल सके।
आगरा के कस्बा रुनकता निवासी सौरभ पाठक (25) पुत्र रामेंद्र नारायण बुधवार को बाइक पर इसी क्षेत्र में रहने वाली महिला सहपाठी नंदनी (20) के साथ एलएलएम की परीक्षा देने राया आए थे। परीक्षा के बाद बलदेव रोड होकर घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए, जिन्हें निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि नंदनी के पांव में फ्रैक्चर है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पोस्टमार्टम गृह पर मृतक सौरभ के भाई गौरव ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि उनके भाई के गले पर रस्सी के फंदे का निशान है और उसके पास से 30-40 हजार रुपये की नकदी गायब है। मृतक के परिजन की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी से डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। बताते हैं कि सौरभ आगरा की दीवानी में वकालत का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहा था।
विज्ञापन
थाना बलदेव प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि मामला दुर्घटना का है और सुबह तक उसके परिजन पोस्टमार्टम ही नहीं कराना चाहते थे लेकिन अब इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उसका पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी से कराया गया है जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाए।