फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura to vrindavan rail line project cancelled protest begins against mp hema malini

UP: मथुरा-वृंदावन रेल लाइन बंद होने से भड़का लोगों में आक्रोश, सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 22 Jun 2025 03:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Jun 2025 03:38 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ये डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक रेल लाइन है। इसे कुछ लोगों के बहकावे में आकर रद्द करवा दिया गया। इससे वृंदावन की एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान मिटा दी गई है।

विज्ञापन
mathura to vrindavan rail line project cancelled protest begins against mp hema malini
विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे मंत्रालय द्वारा मथुरा-वृंदावन मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने की योजना रद्द करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रेल हटाने को लेकर रविवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेल लाइन की बहाली की मांग की।
विज्ञापन


 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक रेल लाइन है, जिसे कुछ लोगों के बहकावे में आकर रद्द करवा दिया गया। उनका आरोप है कि इस फैसले से वृंदावन की एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान मिटा दी गई है।

रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने रंगनाथ मंदिर के सिंह द्वार से नगर निगम चौराहा तक पैदल मार्च निकाला। उनके हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर रेल लाइन बहाली की मांगें लिखी थीं। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर दोबारा रिजर्वेशन काउंटर और रेल सेवा शुरू करने की मांग की। वृंदावन के संत मधु मंगल शरण ने कहा कि रेल मंत्रालय ने जो किया है वो ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed