फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tirobhav festival begins in Radhakund with domicile

मथुरा: अधिवास के साथ राधाकुंड में तिरोभाव महोत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tirobhav festival begins in Radhakund with domicile
राधाकुंड के ब्रजानंद घेरा स्थित सभागार में अधिवास संकीर्तन में शामिल साधु-संत। - फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। ब्रज के गौड़ीय संत अनंत दास महाराज के तीन दिवसीय तिरोभाव महोत्सव का शुभारंभ अधिवास संकीर्तन के साथ हुआ।
विज्ञापन

ब्रजानंद घेरा में महोत्सव के शुभारंभ पर अनंत दास के चित्र पर रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास ने माल्यार्पण किया। नियम सेवा में रुक रहे देशी-विदेशी भक्तों को उनके संस्मरणों के प्रवचन विश्वनाथ महाराज ने सुनाए। व्यास परीक्षित दास एवं श्रीकांत दास के सानिध्य में पंडितों ने श्रीमद्भागवत कथा का मूल पाठ किया। गोवर्धन व राधाकुंड की भजन मंडली के संत हरिमोहन दास, गोपाल दास, नव गौरांग दास, नरहरिदास, काजल कृष्ण दास, नंदगोपाल दास आदि ने अधिवास संकीर्तन का आयोजन किया।

महंत केशव दास ने बताया कि गुरु अनंत दास ने जीवन पर्यंत राधाकुंड में रहकर भजन साधना की। उनके ईश्वर लीला प्राप्ति के बाद हजारों देशी-विदेशी भक्त तिरोभाव महोत्सव में शामिल होते हैं। 8 नवंबर को हजारों भक्तों की मौजूदगी में डोले के साथराधाकुंड-श्यामकुंड की परिक्रमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर संत सुबलदास सरदार, बलराम दास, सुलोचन दास, अमल दास, विशंभर दास, लोकनाथ, तमालकृष्ण, राधानंद, आशीष पाल, डॉ. गौर गोराई, ईशान, बिपलव, छैलबिहारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed