{"_id":"63586667024c38341352977a","slug":"mathura-timing-of-darshan-in-banke-bihari-temple-will-change-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura : आज से बदल जाएगा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय, प्रबंधन ने बताया कब क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura : आज से बदल जाएगा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय, प्रबंधन ने बताया कब क्या होगा
Wed, 26 Oct 2022 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:12 AM IST
सार
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार ठाकुरजी के सुबह 8:45 बजे पट खुलेंगे।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज 26 अक्तूबर बुधवार भाई दूज से बदले हुए समय में दर्शन देंगे। आज से ठाकुरजी के दर्शन का समय परिवर्तन हो जाएगा।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार ठाकुरजी के सुबह 8.45 बजे पट खुलेंगे। इसके बाद 8.55 पर शृंगार आरती होगी और दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। 12.30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 12.55 बजे ठाकुरजी के राजभोग आरती के दर्शन होंगे। शाम को बदले गए समय के अनुसार 4.30 बजे से पुन: दर्शन खुलेंगे। 7.30 बजे शयन भोग आएगा। इसके बाद 8 से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। 8.25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन सुलभ हो सकेंगे।
विज्ञापन