फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: This is a government fighting brother to brother: Sanjay Singh

मथुरा: यह भाई को भाई से लड़ाने वाली सरकार है: संजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: This is a government fighting brother to brother: Sanjay Singh
मथुरा। किसान महापंचायत को संबोधित करते आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। मोरकी के मैदान पर बुधवार को आयोजित महापंचायत में किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही मांट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

लोक राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कटैलिया को समर्थन देने की घोषणा की। समता विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कौशिक ने भी रामबाबू कटैलिया को चुनाव के लिए संपूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार को भाई को भाई से लड़ाने वाली सरकार बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने मांट विधानसभा क्षेत्र से रामबाबू कटैलिया को चुनाव लड़ाने का एलान किया। उन्हें अपनी पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर वह पुराने बिजली के बिलों को माफ कर देंगे। प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। फ्री पानी दिया जाएगा। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। महिलाओं को 1000 रुपये महीने पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी। आप पार्टी के प्रदेश के सह प्रभारी दिल्ली विधायक चौ. सुरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता चौ. खेम सिंह व संचालन जयपाल सिंह प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed