{"_id":"60b8e5848ebc3e29b573797d","slug":"mathura-third-eye-will-have-full-eye-in-govardhan-s-saptakosya-parikrama-mathura-news-agr494326421","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा में तीसरी आंख की होगी पूरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा में तीसरी आंख की होगी पूरी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन की तरह अब गोवर्धन की परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीसरी नजर यानि सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा दोनों स्थानों की परिक्रमा में स्पीकर लगाने की व्यवस्था भी होगी। इन स्पीकर से श्रीराधाकृष्ण के सुंदर भजन सुनकर परिक्रमार्थी प्रभु में रच बस सकेंगे।
वृंदावन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के लिए कंट्रोल रूम कोतवाली प्रांगण में बना हुआ है, जबकि गोवर्धन में लोनिवि डाक बंगले पर बनाया गया है। यहां 24 घंटे मौजूद कर्मचारी समूचे परिक्रमा मार्ग पर अपनी पैनी नजर रख सकेंगे। वृंदावन परिक्रमा में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने 138 कैमरे एवं 70 ऑडियो स्पीकर लगाए हैं। इसी प्रकार गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के हर तीसरे पोल पर कैमरा स्पीकर लगाया जा रहा है। गोवर्धन के इस प्रोजेक्ट पर करीब 5 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों मार्गों पर कैमरे लग जाने से श्रद्धालुओं के साथ होने वाली छिटपुट घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा। इसके अलावा मार्ग में खड़े वाहनों से चोरी की भी वारदात नही हो सकेंगी। स्पीकर से प्रसारित सुंदर भजन सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में तल्लीन रहेंगे। वृंदावन में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की गई इस व्यवस्था पर हर कोई बढ़ाई कर रहा है।