{"_id":"60c4af508ebc3e201b7ac00c","slug":"mathura-there-was-an-outcry-over-water-in-govardhan-people-took-to-the-streets-mathura-news-agr4954653149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन में पानी को लेकर मचा हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन में पानी को लेकर मचा हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सूर्य की तपिश बढ़ी तो कस्बा गोवर्धन में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मच गई। शनिवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतर आईं, खाली बर्तन लेकर गोवर्धन-अलवर मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ मय फोर्स के पहुंचे। महिलाओं को समझाया और जिम्मेदार अधिकारियों के बात की। तब कहीं जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद महिलाओं ने रास्ता खोला।
गोवर्धन के जतीपुरा मार्ग की कई कॉलोनियां पानी की समस्या से जूझ रही हैं। इन कॉलोनियों में नगर पंचायत द्वारा पानी की पाइप लाइन तो बिछाई गई है लेकिन उसमें पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। सूर्य की तपिश बढ़ी तो पानी को लेकर हाहाकार मचने लगा। शनिवार को जतीपुरा मार्ग के निकट ठाकुर हवेली व कृष्ण विहार कॉलोनी की महिला-पुरुष हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने गोवर्धन-अलवर मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर सीओ रविकांत पाराशर मय फोर्स के पहुंचे और महिलाओं को समझाया। मछला देवी, मुन्नी व भूरी देवी ने बताया कि चेयरमैन ने पानी की सप्लाई बंद कर दी है। कॉलोनियों में पानी नहीं मिल रहा है। बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। सीओ ने नगर पंचायत अधिकारियों से बात की और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार का कहना है कि कुछ लोगों ने पाइपलाइन में ईंट डाल दी थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।