{"_id":"6106b3b68ebc3ecaa0430659","slug":"mathura-there-is-a-boil-in-the-muslim-society-over-the-occupation-of-the-cemetery-land-mathura-news-agr5020698100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर मुस्लिम समाज में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर मुस्लिम समाज में उबाल
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में डीगगेट पर कब्रिस्तान की करोड़ों रुपये की जमीन पर अपने को मालिक बताकर कब्जे को पहुंचे डॉक्टर डीसी गुप्ता को देख मुस्लिम समाज में उबाल आ गया। शमा मस्जिद वक्फ नंबर-62 की कमेटी ने पहुंचकर विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। गोविंदनगर पुलिस ने फिलहाल काम रुकवा दिया है।
डीगगेट पर शमा मार्केट के पास 2160 वर्गगज जमीन खाली पड़ी हुई है। करोड़ों रुपये की इस जमीन पर डॉक्टर डीसी गुप्ता कब्जा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर कार्य होता देख मुस्लिम समाज में उबाल आ गया। गोविंदनगर पुलिस ने काम को रुकवाकर मुस्लिम समाज के आक्रोश को थामा। हालांकि दोनों पक्षों को लेकर थाने गए और कागजात भी देखे।
फिलहाल काम तो रुक गया, पर अपने को इस जमीन का मालिक बताने वाले डॉक्टर डीसी गुप्ता का कहना है कि यह जमीन उनकी है और इसे कोर्ट से जीतने के बाद कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे। उधर, शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट के उपसचिव और शमा मस्जिद वक्फ नंबर-62 के सदस्य का कहना है कि यह कब्रिस्तान की जमीन है।
विज्ञापन
इस जमीन से डॉक्टर डीसी गुप्ता का कोई लेना देना नहीं है। लगातार यह जमीन वक्फ के कब्जे में हैं। रविवार को कब्जे की सूचना मिलने पर पहुंचे तो उन्होंने ही पुलिस बुलाई। सचिव अनवार हुसैन, पूर्व एडीजीसी अबु अहमद रिजवी, अशफाक अली, भैय्ये खान, नजीर उस्मानी, बंटी पठान ने भी इसका विरोध किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि कागजात अब अधिकारियों को दिखाने के बाद जो आदेश होंगे, उसे कब्जा दिलवाया जाएगा।